अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर रामभक्ति में डूबी राजधानी – uttarakhandawaaz.in

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर रामभक्ति में डूबी राजधानी

मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया, सुन्दरकांड, पूजा अर्चना व भजन कीर्तन का भी हुआ आयोजन
देहरादून ,

राजधानी एवं आसपास के क्षेत्रों में लोगों में अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। सुन्दरकांड पूजा अर्चना, भजन कीर्तन व मूर्तियों को नये वस्त्र धारण कराये गये तथा जगह जगह डीजे की धुन में भगवान श्री राम के भजनों पर रामभक्त नाचते गाते रहे। भोग लगाने के बाद भंडारा शुरू किया और कहीं स्थानों पर प्रसाद के रूप में हलवे का वितरण किया गया। इस अवसर पर मंदिरों, प्रतिष्ठानों व घरों को बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया गया और इस अवसर पर श्री कालिका माता मंदिर में सुंदरकांड और शाम का भजन संध्या का आयोजन किया गया। वहीं दूसरी ओर बालाजी मंदिर में राममंदिर को लेकर अनेक समारोह सुबह से लेकर रात्रि तक किये गये। गांधी रोड स्थित शिवम मार्केट ऑनर्स एसोसिएशन की ओर से भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिवा वर्मा ने बताया कि राम लला अयोध्या स्तिथ नवनिर्मित मंदिर में विराजमान होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एबीवीपी की ओर से सीएमआईएस इंस्टीट्यूट में अयोध्या समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया गया और जिसमें छात्र छात्राओं एवं लोगों इस प्रसारण को देखा और राम भजन गाये। दून मेडिकल कॉलेज में सुबह से लेकर शाम तक अयोध्या समारोह से संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *