एसओजी का बढ़ेगा दायरा, देहात एसओजी भंग
अवैध शराब पर थाना ऋषिकेश पर इस साल की कार्यवाही के आंकड़े चेक किए गए
देहरादून ,
शराब तस्करी के मामले में पत्रकार पर हुए हमले के बाद अब पूरा ऋषिकेश थाना आला अधिकारियों के निशाने पर है। एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से एसओजी देहात को भंग कर दिया, अब पूरे जनपद में एक ही एसओजी कार्य करेगी।
एसओजी ऋषिकेश द्वारा शराब तस्करों पर प्रभावी कार्यवाही न करने पर देहात एसओजी की गयी भंग
अब पूरे देहरादून में सिर्फ एक एसओजी का होगा कार्यक्षेत्र जो एसएसपी को करेगी रिपोर्ट
दो दर्जन से ज्यादा पुलिस कर्मी थाना ऋषिकेश से अन्यत्र स्थान्तरित किए जा सकते
अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए ऋषिकेश पुलिस द्वारा विगत 08 माह के दौरान लगभग हर दूसरे दिन एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस दौरान पुलिस द्वारा कुल 113 अभियोग पंजीकृत करते हुए 111 तस्करों को गिरफ्तार किया गया।*