देहरादून ,
उत्तराखंड में 24 नवंबर 2025 को गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में राज्यभर में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके तहत सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान तथा सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। प्रशासन द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।
सिखों के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर जी ने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया था। उनके शहीदी दिवस को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाता है।
अवकाश घोषणा के साथ ही विद्यार्थियों को लगातार दो दिनों की छुट्टी का लाभ मिलेगा, क्योंकि 23 नवंबर रविवार होने के कारण स्कूल पहले से ही बंद रहेंगे।