देहरादून ,
देहरादून पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमी के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक बांग्लादेशी नागरिक ममून हसन को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर “सचिन चौहान” के नाम से देहरादून में रह रहा था।
एसएसपी अजय सिंह के अनुसार, ममून हसन पहले टूरिस्ट वीज़ा पर भारत आया था। इसके बाद उसकी मुलाकात रीना चौहान से हुई, जिनकी मदद से उसने फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य पहचान-पत्र बनवाए और फर्जी पहचान के आधार पर भारत में रहने लगा। बताया गया कि दोनों ने निकाह भी कर लिया था।
पुलिस ने दोनों को नेहरू कोलोनी स्थित अलकनंदा इन्क्लेव से दबोचा, जहाँ से कई फर्जी दस्तावेज़ बरामद किए गए।
इन धाराओं में मामला दर्ज
दोनों के खिलाफ निम्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है—
-
धारा 420 (धोखाधड़ी)
-
467, 468, 471 (जालसाज़ी, जाली दस्तावेज़ों का इस्तेमाल)
-
120-B (आपराधिक साज़िश)
-
पासपोर्ट एक्ट
-
विदेशी अधिनियम
अन्य सहयोगियों की तलाश जारी
पुलिस अब ममून के सहयोगियों और नेटवर्क की तलाश में जुटी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि फर्जी पहचान बनाकर और कितने लोग सक्रिय हैं और यह नेटवर्क कितनी गहराई तक फैला हुआ है।
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.