मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पटना में नवगठित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री व मंत्रिपरिषद को दी बधाई—उत्तराखंड-बिहार के संबंधों को बताया ऐतिहासिक

पटना/ उत्तराखंड ,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पटना (बिहार) के गांधी मैदान में आयोजित नवगठित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया। उन्होंने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के सदस्यों को बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।

धामी ने कहा कि बिहार और उत्तराखंड के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई सरकार के नेतृत्व में बिहार नई ऊर्जा और संकल्प के साथ विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

राष्ट्रीय विकास और सुशासन पर हुई चर्चा

समारोह में धामी ने देशभर से आए विभिन्न राज्यों के नेताओं से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राष्ट्रीय विकास, सुशासन और समन्वित प्रगतिशील नीतियों पर विचार-विमर्श भी किया गया।

मुख्यमंत्री ने बिहार की जनता के उज्ज्वल भविष्य तथा नवगठित सरकार के सफल, स्थायी और प्रगतिशील कार्यकाल की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

पटना पहुँचने पर हुआ गर्मजोशी से स्वागत

इससे पूर्व पटना एयरपोर्ट पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने फूल-मालाएँ और पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया। धामी ने सभी का धन्यवाद करते हुए यह सम्मान विनम्रतापूर्वक स्वीकार किया।

One thought on “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पटना में नवगठित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *