देहरादून ,
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मुख्य मार्गों, फुटपाथों और प्रमुख बाजारों में किए जा रहे अस्थायी अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई उन व्यक्तियों के खिलाफ की गई जो दुकानों के बाहर सामान फैलाकर या प्रतिबंधित स्थानों पर ठेला/फड़ लगाकर आमजन के आवागमन और यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न कर रहे थे।
थाना प्रभारियों ने चलाया व्यापक अभियान
एसएसपी के निर्देशों के अनुपालन में नगर क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण हटाने और यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए कार्रवाई की।
अभियान के तहत की गई प्रमुख कार्यवाही
-
दुकानों के बाहर अतिक्रमण, सड़क एवं फुटपाथों पर बाधा उत्पन्न करने वालों के 115 चालान 81 पुलिस एक्ट के तहत किए गए।
-
इन चालानों के माध्यम से ₹28,750 का जुर्माना वसूला गया।
-
इसके अतिरिक्त, 25 व्यक्तियों के विरुद्ध 83 पुलिस एक्ट के तहत न्यायालयीय चालान किए गए।
कार्यवाही का विस्तृत विवरण
-
81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान – 115
-
वसूला गया जुर्माना – ₹28,750
-
83 पुलिस एक्ट अंतर्गत न्यायालय चालान – 25
देहरादून पुलिस द्वारा यह अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा ताकि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखा जा सके और आमजन के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न हो।
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.