बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता शरमन जोशी अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा दर्शकों के बीच सुर्खियां बटोरते रहते हैं। अभिनेता ने अपने वेब शो ‘कफस’ के साथ छोटे पर्दे पर वापसी की है। इस वेब सीरीज में वह बाल कलाकार के पिता की भूमिका में नजर आए थे, जो काम के दौरान यौन शोषण का शिकार हुआ था। हाल ही में, शरमन ने खुलासा किया कि उन्हें ‘3 इडियट्स’ की शूटिंग के दौरान उन्हें आमिर खान की इस हरकत के कारण गुस्सा आया था। लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि आमिर ने कितना सही किया था।
हाल ही में, एक इंटरव्यू में शरमन ने खुलासा किया कि ‘3 इडियट्स’ की शूटिंग के वक्त आमिर ने उन्हें आईआईएम में ठहरा दिया था। इसकी वजह से उन्हें आमिर पर बहुत गुस्सा आया था। शरमन ने कहा, आर माधवन और मुझे इस बात पर गुस्सा आ रहा था कि आमिर ने हमें आईआईएम बैंगलोर में ठहराया और हमें 5 स्टार होटल की लग्जरी से वंचित रखा, लेकिन बाद में हमने इस बात की तारीफ की कि हम वहां रुके। हमें वहां बहुत ही ज्यादा मजा आया।’
