हेमकुंट साहिब, जोशीमठ,
जनवरी माह में जहां इन दिनों पूरा चार धाम, पंच केदार सहित पूरा उच्च गढ़वाल हिमालय पर्वत श्रृंखलाये बर्फ के आगोश में समाई रहती थी, इस वर्ष इसके उलट जनवरी एक सप्ताह बीतने को है लेकिन मौसम बिल्कुल शुष्क बना हुआ है, हिम क्रीड़ा स्थली औली सहित तमाम ऊंचे उच्च हिमालई क्षेत्र बिना बर्फबारी के सूखे तिब्बती पठार बने प्रतीत हो रहे है, यही हाल लोकपाल घाटी में स्थित हिंदू सिक्ख आस्था केंद्र श्री लोकपाल हेमकुंट साहिब छेत्र का भी है, इस साल की पहली तस्वीर सामने आईं है गुरु गोविंद सिंह जी की तप स्थली श्री हेमकुंट साहिब धाम की यहां 14 हजार 500 फिट की ऊंचाई पर भी मौसम की बेरूखी साफ नजर आ रही है,जनवरी माह में इस गुरू आस्था पथ पर बहुत कम बर्फ नजर आ रही है, गुरुद्वारा हेमकुंट साहिब सहित अमृत सरोवर के आसपास हालांकि दो से तीन फिट बर्फ अभी मौजूद है,जो माह दिसंबर के मध्य हुई बर्फबारी के चलते दिख रही है,लेकिन अमृत सरोवर के ठीक ऊपर सप्त श्रृंग पर्वत चोटियों में बर्फ का सूखा साफ देखा जा रहा है, श्री हेमकुंट साहिब गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारियों ने शीतकालीन रेकी निरीक्षण के दौरान श्री हेमकुंट साहिब पहुंच कर ये दुर्लभ तस्वीरे ली है,इससे साफ जाहिर हो जाता है की जनवरी माह में बर्फबारी बिन उच्च हिमालई हेमकुंट साहिब लोकपाल छेत्र भी इन दिनों सूखा नजर आ रहा है,जो पर्यावरण और जलवायु में परिवर्तन का संकेत दे रहा है, हालांकि आने वाले दिनों में गड़वाल हिमालय के उच्च हिमालई क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है l