विन्टरलाईन कार्निवालः कृषि मंत्री ने विंटेज कार रैली को झंडी दिखा किया रवाना

देहरादून ,

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून विन्टरलाईन कार्निवाल- 2023 के अंतर्गत विंटेज कार रैली का फ्लैग ऑफ कर रैली को रवाना किया। ज्ञात हो कि यह रैली देहरादून से मसूरी तक होगी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी विंटरलाईन कार्निवाल की शुरुआत 2013 में हुई थी। उन्होंने कहा कि जब 2013 में आपदा आई थी और मीडिया के माध्यम से देश में यह संदेश गया था कि पूरे उत्तराखंड में आपदा आ गई और जिसके कारण पर्यटक यहां पर नहीं आ रहा था ऐसे में मसूरी में विंटरलाइन कार्निवाल की शुरुआत की गई। उन्होंने कहा विन्टरलाइन कार्निवाल में कार्यक्रम एडवेंचर स्पोर्टस, साईकिल रैली, हार्ले डेविडसन बाइक रैली, साहसिक खेल, विन्टेज कार रैली, स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति, स्टार नाईट आदि कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो मसूरी आए सैलानियों को अपनी ओर आकर्षिक करते हैं। उन्होंने कहा कि इस रैली के माध्यम से जो पर्यटक यहां आएगी ऐसे वाहन है जो काफी पुरानी हैं, लेकिन उन्हें मेंटेन किया गया है। इसके माध्यम से संस्कृति का प्रचार प्रसार भी होगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने रैली की सफलता की कामना की और बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल का उद्देश्य पहाड़ों की रानी मसूरी की खूबसूरती को दिखाने तथा राज्य की संस्कृति एवं स्थानीय परम्परा, व्यंजन, उत्पाद को देश-विदेश तक पहुंचाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर एडीएम रामजी शरण, विजय सिंह, प्रतिभागी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *