कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर लाखों ने लगाई आस्था की डुबकी

डीएम व एसएसपी ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर लिया स्थिति का जायजा
हरिद्वार ,

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर विभिन्न प्रांतों से आये लाखों श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी समेत अलग-अलग गंगा घाटों पर स्नान कर पुण्य अर्जित करने तथा मन्दिरों में पूजा अर्चना की। तीर्थनगरी हरिद्वार में तड़के से ही स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का गंगा घाटों पर जमावड़ा लग गया। डीएम व एसएसपी तड़के से ही हरकी पैड़ी समेत भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर अधिानस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए स्थिति का जायजा लिया। जिला प्रशासन की ओर से स्नान पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए व्यापक बदोबस्त किये गये है। पुलिस प्रशासन की बात करें तो एसएसपी ने स्नान पर्व से एक दिन पूर्व ऋषिकुल ऑडिटोरियम में मेले में तैनात पुलिस अधिाकारियों समेत कर्मियों को ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये थे। तीर्थनगरी हरिद्वार में तड़के से ही विभिन्न प्रांतों से आये लाखों श्रद्धालुओं का कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर स्नान करने का क्रम लगा रहा, जोकि देर शाम तक जारी रहा। पुलिस प्रशासन और श्री गंगा सभा की ओर से हरकी पौड़ी पर श्रद्धालुओं का दबाव कम करने के लिए जल्द स्नान कर गंगा घाटों को खाली करने का अनुरोध किया जाता रहा। श्रद्धालुओं द्वारा स्नान करते हुए मन्दिरों में पूजा अर्चना करते हुए अपने परिजनों समेत शुभ चिंतकों की कुशलता की कामना की। पुलिस प्रशासन ने कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए मेला क्षेत्र को 09 जोन और 33 सैक्टरों में विभाजित किया गया है। जिनमें जोनल और सैक्टर मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया है। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर हरकी पैड़ी समेत शहर के अलग-अलग गंगा घाटों पर भी स्नान के लिए तडके से श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा हुआ था। स्नान पर्व की पूर्व संधया से ही मेला क्षेत्र में पुलिस अधिाकारियों व कर्मियों की तैनाती की कर दी गयी थी। पुलिस प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा व व्यवस्था बनाये जाने तथा भीड़ को नियत्रित करने के लिए व्यापक बदोबस्त किये गये हैं। मेला क्षेत्र में तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को श्रद्धालुओं समेत स्थानीय नागरिकों के साथ मधाुरता का व्यवहार करने के निर्देश कप्तान द्वारा दिये गये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *