दो बसों की आमने-सामने की भिड़ंत में 22 लोग घायल – uttarakhandawaaz.in

दो बसों की आमने-सामने की भिड़ंत में 22 लोग घायल

देहरादून ,

दो बसों के सतपुली थाना क्षेत्रान्तर्गत एकेश्वर मार्ग पर दो बसों के आमने सामने टक्कर होने से 22 लोग घायल हो गये जिन्हें एसडीआरएफ की टीम ने चिकित्सालय उपचार के लिए पहंुचाया। यहां मिली जानकारी के अनुसार एसडीआरएफ की टीम की त्वरित रेस्क्यू की जरूरत है और सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट सतपुली से अपर उप निरीक्षक प्रेम प्रकाश के हमराह रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान घटनास्थल पर टीम द्वारा देखा गया कि दो बसों बस संख्या यूके15पीए-0241 (32 सवारी) एवं यूके15पीए-0825 (14 सवारी) की आमने सामने की टक्कर हुई है। दुर्घटना में 22 घायलों को तत्काल रेस्क्यू कर उपचार हेतु हंस फाउंडेशन अस्पताल, सतपुली भिजवाया गया। जबकि सामान्य घायलों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। टीम के सदस्यों ने बताया कि किसी के मृत होने की सूचना नहीं है। टीम के सदस्यों ने बताया कि दुर्घटना में घायलों में कृपाल सिंह, उम्र 80 वर्ष, संजय, उम्र 34 वर्ष, अमन, उम्र 22 वर्ष,पुष्पा नेगी, उम्र 48 वर्ष, राजेंद्र सिंह, उम्र 40 वर्ष, आशा, उम्र 50 वर्ष, वीरेंद्र, उम्र 51 वर्ष, दीपक, उम्र 56 वर्ष, विनोद, उम्र 45 वर्ष, कुव नेहा, उम्र 15 वर्ष, प्रताप सिंह, उम्र 48 वर्ष, धर्मेंद्र सिंह, उम्र 39 वर्ष, अर्जुन सिंह, उम्र 54 वर्ष, बाबू राम, उम्र 58 वर्ष, हरीश (चालक), उम्र 41 वर्ष, संग्राम सिंह (चालक), उम्र 44 वर्ष, आनंदी देवी, उम्र 46 वर्ष, सोबन सिंह, उम्र 80 वर्ष, नितिन कुमार,, सुनीता देवी, सोहन सिंह और प्रेम सिंह शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *