मां मंशा देवी मन्दिर मार्ग से नगर निगम तत्काल अतिक्रमण हटायेः नगर मजिस्ट्रेट

नगर मजिस्ट्रेट ने किया मां मंशा देवी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण
हरिद्वार ,

नगर मजिस्ट्रेट श्रीमती कुश्म चैहान द्वारा पुलिस विभाग हरिद्वार लोक निर्माण विभाग हरिद्वार, नगर निगम हरिद्वार के अधिकारियों के साथ आगामी कांवड यात्रा-2024 के दृष्टिगत माँ मनसा देवी पैदल मार्ग एवं उस पर आने वाले मार्गो का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार द्वारा नगर निगम हरिद्वार एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जहाँ-जहाँ माँ मनसा देवी मार्ग पर अतिक्रमण हुआ है, उसे तुरन्त हटाया जाए तथा मनसा देवी मार्ग पर जो गलियां-रास्ते आते हैं उन रास्तों का भी स्थलीय निरीक्षण कराते हुए अतिक्रमण को तत्काल हटाये जाने के निर्देश दिये गये। नगर निगम हरिद्वार के अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि मॉ मनसा देवी मार्ग पर आने वाली गलियों एवं रास्तों की नालियों, सड़कों की समुचित साफ-सफाई कराई जाए। माँ मनसा देवी मार्ग पर सड़क के किनारे जो मलबा पड़ हुआ है, उसका तत्काल निस्तारण किये जाने तथा वर्षा के दौरान मॉ मनसा देवी मार्ग पर मलबा न आये, के उपाय भी किये जाने हेतु लोक निर्माण विभाग हरिद्वार के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि भारत माता मंदिर रोड़ पर जल संस्थान द्वारा पाईपलाईन बिछाने हेतु सड़क खोदी गई है, जिसकी तत्काल मरम्मत कराये जाने हेतु जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियन्ता लोक निर्माण विभाग सुरेश तोमर, पुलिस क्षेत्रधिकारी ज्वालापुर शान्तनु पाराशर एवं सहायक नगर आयुक्त आरके दयाल उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *