होटल की छत की रेलिंग पर रस्से के फंदे से लगाई फांसी

लीज पर लिया गया होटल ही बन गया मौत की जगह

जानकारी करने पर उक्त व्यक्ति की पहचान रवि रावत पुत्र मनीराम सिंह रावत उम्र 24 वर्ष निवासी नवादा नियर पंजाब नेशनल बैंक थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून के रूप में हुई। मृतक रवि रावत उपरोक्त द्वारा अन्य पार्टनर अनुराग रावत व राहुल के साथ मिलकर होटल मालिक आरिफ खान से उक्त होटल अगस्त 2023 में लीज पर लिया था।

मौके पर फील्ड यूनिट की टीम को बुलाकर फोटोग्राफी/ वीडियोग्राफी की कार्यवाही की गयी। प्रथमदृष्ट्या मृतक द्वारा आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या किया जाना प्रकाश में आया है। शव को पोस्टमार्टम हेतु कोरोनेशन हॉस्पिटल भिजवाया गया है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *