प्रशासन के अधिकारियों व पुलिस की टीम ने 16 परिवारों पर कार्रवाई कर सामान सहित बाहर निकाला
देहरादून ,
राजधानी के ईसी रोड पर स्थित काबुल हाउस में आज कस्टोडियन संपत्ति पर बेदखली की कार्रवाई की गई। इस अवसर पर प्रशासन के अधिकारियों व पुलिस की टीम ने 16 परिवारों पर कार्रवाई करते हुए उनके ठिकानों से सामान बाहर निकाला गया। इस दौरान वहां पर निवास कर रहे लोगों ने अपना विरोध दर्ज किया। यहां आज सुबह ही एडीएम की मौजूदगी में भारी पुलिस फोर्स के साथ टीम मजदूरों को लेकर काबुल हाउस पहुंची और जहां पर 16 अवैध कब्जों पर कार्रवाई करते हुए उनके सामान को घरों से बाहर निकाला गया। इस दौरान वहां रह रहे लोगों ने अपना विरोध दर्ज किया। उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान उन्होंने अपना विरोध भी दर्ज किया और इस दौरान प्रशासन के अधिकारियों व पुलिस प्रशासन से भी कहासुनी हुई और इसके बाद भी पुलिस व प्रशासन के अधिकारी अपनी कार्रवाई करते रहे। इस अवसर पर प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि पहले ही लोगों को नोटिस दे दिया गया था ताकि उन लोगों को समय मिल जाए और वह लोग अपने सामान को खुद ही बाहर निकाल दें लेकिन लोगों द्वारा जब सामान को बाहर नहीं निकाला और उनकाकहना था कि न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई है वहीं न्यायालय के आदेशों का पालन किया जा रहा है। इस दौरान आसपास के लोगों की भी वहां पर काफी भीड जमा रही, लेकिन बाद में पुलिस ने सभी को वहां से हटा दिया गया। कुछ लोग घर खाली होने के बाद बाहर कुर्सी पर बैठे हुए नजर आये और अपनी पीड़ा व्यक्त कर रहे थे कि सर्दी के मौसम में अब वह कहां जायेंगें और यहां पर वह वर्षों से रह रहे है।