निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, एनसीडी स्क्रीनिंग, नेत्र परीक्षण, चश्मा वितरण और मानसिक स्वास्थ्य परामर्श की सुविधा
देहरादून,
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा के निर्देशों के क्रम में जनपद देहरादून में कुष्ठ रोग से मुक्त व्यक्तियों के बेहतर स्वास्थ्य एवं देखभाल के उद्देश्य से विभिन्न कुष्ठ आश्रमों में विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में लाभार्थियों की गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) की स्क्रीनिंग, नेत्र जांच, निःशुल्क चश्मा वितरण तथा मानसिक स्वास्थ्य परामर्श की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रैफल कुष्ठ आश्रम में 19 लोगों की नेत्र जांच, एनसीडी स्क्रीनिंग एवं मानसिक स्वास्थ्य परामर्श किया गया, जबकि 2 लाभार्थियों को चश्मे वितरित किए गए। रोटरी क्लब कुष्ठ आश्रम, भगत सिंह कॉलोनी में 20 लाभार्थियों की जांच एवं परामर्श किया गया तथा 9 लोगों को निःशुल्क चश्मे प्रदान किए गए।
इसी प्रकार राम मंदिर एवं इंद्रेश कुष्ठ आश्रम में 24 लाभार्थियों की नेत्र जांच, एनसीडी स्क्रीनिंग और मानसिक स्वास्थ्य परामर्श किया गया तथा 12 चश्मों का वितरण किया गया। वहीं केकेएम कुष्ठ आश्रम, नालापानी में 23 लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श किया गया तथा 9 लाभार्थियों को चश्मे वितरित किए गए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुष्ठ रोग से मुक्त व्यक्तियों के सर्वांगीण स्वास्थ्य सुधार एवं बेहतर देखभाल के लिए समय-समय पर विशेष स्वास्थ्य अभियानों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर लाभार्थियों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
शिविरों का संचालन अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एस. नेगी के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। विशेषज्ञ टीम में डॉ. निशा सिंगला (मनोचिकित्सक), सुश्री रजनी राणा (साइकियाट्रिस्ट नर्स), श्री अनिल टम्टा (दृष्टिमितज्ञ/ऑप्टोमेट्रिस्ट), श्री बी.आर. तोमर, श्री बी.पी. गौड़ (एमएनएस), श्री सुभाष भट्ट, यूपीएचसी रीठामंडी की टीम से सुश्री लीला पंवार (एएनएम), सुश्री सिमरन चौहान (स्टाफ नर्स), श्री सुरेश रमोला एवं श्री संदीप उपस्थित रहे।