एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

देहरादून,

साईं लोक कॉलोनी में घरों में साफ-सफाई का कार्य करने वाली महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ‘एनीमिया मुक्त भारत अभियान’ के तहत विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। भारत विकास परिषद समर्पण संस्था के तत्वावधान में आयोजित शिविर में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीमाद्वार की चिकित्सा टीम ने सहयोग किया। समाजसेवी डॉ. रेनू शर्मा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

शिविर में कुल 63 कामकाजी महिलाओं की स्वास्थ्य एवं रक्त जांच की गई। इस दौरान महिलाओं को एनीमिया से बचाव, पोषण और बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। जरूरत के अनुसार आयरन, कैल्शियम, ओआरएस और जिंक की टैबलेट्स वितरित की गईं।

महिलाओं को पोषण के लिए गुड़-चना तथा स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेनेटरी नैपकिन भी वितरित किए गए। आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य कामकाजी महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री संजय गर्ग, मोहित, शहरी कार्यक्रम अधिकारी राकेश बिष्ट सहित साईं लोक कॉलोनी के नागरिकों ने सक्रिय सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *