14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर, देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

कल देहरादून में शैक्षिक संस्थानों में अवकाश घोषित

देहरादून ,

उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम निदेशक डॉ. सी.एस. तोमर ने बताया कि प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के दौरान लोगों से सतर्क रहने और मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने की अपील की गई है।

वहीं, मौसम की संभावित स्थिति को देखते हुए कल जनपद देहरादून में शैक्षिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और नदी-नालों एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के आसपास जाने से सावधानी बरतें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *