देहरादून ,
स्वतंत्रता दिवस और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर देहरादून जिले के सहसपुर ब्लॉक की ग्रामीण महिलाएं राष्ट्रभक्ति के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं। रीप (ग्रामीण उद्यमिता एवं आजीविका परियोजना) के तहत स्थापित सिलाई यूनिट में आस्था क्लस्टर लेवल फेडरेशन से जुड़ी महिलाएं बड़े स्तर पर राष्ट्रीय ध्वज तैयार कर रही हैं।