9 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5 लाख की सहायता, 3 वरिष्ठ पत्रकारों को मिलेगी सम्मान पेंशन

देहरादून ,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में सूचना निदेशालय में पत्रकार कल्याण कोष (कॉरपस फंड) एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पत्रकार कल्याण कोष के तहत 9 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की संस्तुति की गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत 3 वरिष्ठ पत्रकारों को ₹8,000 प्रतिमाह सम्मान पेंशन दिए जाने की भी सिफारिश की गई।

इस अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संकटग्रस्त पत्रकारों एवं उनके आश्रितों को समयबद्ध आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समितियों की नियमित बैठकें आयोजित की जा रही हैं तथा सभी मामलों का संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ निस्तारित किया जा रहा है।

बैठक में अपर निदेशक आशीष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान, वरिष्ठ वित्त अधिकारी शशि सिंह तथा समिति के सदस्य लक्ष्मण सिंह नेगी, अमित शर्मा और शशि शर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *