देहरादून,
राज्यपाल गुरमीत सिंह से शनिवार को लोक भवन में संयुक्त मुख्य हाइड्रोग्राफर, राष्ट्रीय हाइड्रोग्राफिक कार्यालय, देहरादून रियर एडमिरल पीयूष पौसी ने शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान राज्यपाल और रियर एडमिरल पीयूष पौसी के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
वहीं राज्यपाल से कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भी लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की।
इसके अलावा राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने भी मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल ने मुख्य सचिव से प्रदेश के विभिन्न समसामयिक विषयों, प्रशासनिक कार्यों और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।