नंदा गौरा योजना: हरिद्वार और उत्तरकाशी की 4098 बेटियों को मिली 19.23 करोड़ रुपये की सहायता

देहरादून ,

उत्तराखंड सरकार ने नंदा गौरा योजना के तहत हर उत्तरकाशी जनपद की 4098 पात्र बालिकाओं को बड़ी सौगात दी है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से इन बालिकाओं के बैंक खातों में करीब 19.23 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की।

मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि वर्ष 2025-26 में प्रदेश की 33,251 पात्र बालिकाओं को 26 फरवरी 2026 को ही योजना का लाभ दिया जा चुका था। हालांकि हरिद्वार और उत्तरकाशी की कुछ पात्र बालिकाओं की आवश्यक औपचारिकताएं और जनपद स्तरीय समिति से अनुमोदन की प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं हो पाई थी, जिसके कारण उन्हें उस समय सहायता राशि नहीं मिल सकी थी।

प्रक्रिया पूरी होने के बाद गुरुवार को यमुना कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय से इन 4098 बालिकाओं को योजना की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की गई।

बेटियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए महत्वपूर्ण योजना

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि कोई भी पात्र बेटी सरकारी योजना के लाभ से वंचित न रहे। नंदा गौरा योजना बेटियों की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार की महत्वपूर्ण पहल है।

इस अवसर पर लाभान्वित बालिकाओं में:

  • 417 बालिकाएं जन्म के समय मिलने वाली सहायता राशि के लिए शामिल हैं।
  • 3681 बालिकाएं 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर स्नातक में प्रवेश लेने वाली हैं।

अब तक 4.11 लाख से अधिक बेटियों को मिला लाभ

नंदा गौरा योजना के तहत वर्ष 2017-18 से 2025-26 तक प्रदेश की कुल 4,11,035 बालिकाओं को डीबीटी के माध्यम से करीब 1314 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की जा चुकी है।

सरकार का कहना है कि योजना के माध्यम से बेटियों को आर्थिक सहायता देकर उनकी शिक्षा और बेहतर भविष्य के अवसरों को मजबूत किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *