SASCI योजना के तहत उत्तराखंड को 2355 करोड़ रुपये की सौगात

केंद्र सरकार ने पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता (SASCI) योजना के तहत उत्तराखंड के लिए कुल 2355.54 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है।

देहरादून ,

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, SASCI योजना के तहत उत्तराखंड को 71.94 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, इसी योजना के अंतर्गत संचालित “प्राइड ऑफ हिल्स (पर्वतीय राज्यों के लिए विशेष विकास सहायता योजना)” के तहत राज्य के लिए 2283.60 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इन दोनों स्वीकृतियों के बाद भारत सरकार द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 में SASCI योजना के तहत उत्तराखंड को अब तक कुल 2355.54 करोड़ रुपये की सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है। इस राशि का उपयोग राज्य में पूंजीगत विकास कार्यों और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखंड के विकास में निरंतर सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री के संकल्प के अनुरूप उत्तराखंड को विकसित भारत के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *