पटेलनगर में दर्दनाक हादसा: सिटी बस फुटपाथ पर चढ़ी, मजदूरों को कुचला; एक की मौत, चार घायल

देहरादून ,

कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र में लालपुल के निकट ग्रेड लिगेसी बिकन होटल के बाहर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। 112 पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

पुलिस के अनुसार, सिटी बस संख्या यूके-07-पीए-0287 अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई, जिससे फुटपाथ पर बैठे 4-5 मजदूर बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि बस चालक की अचानक तबीयत खराब होने के कारण बस अनियंत्रित हुई और यह हादसा हुआ।

घटना के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी घायलों को उपचार के लिए महंत इंद्रेश अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान एक घायल युवक आहद पुत्र शान, निवासी राजीव नगर चमनपुरी पटेलनगर, देहरादून (उम्र 22 वर्ष) की मौत हो गई।

अन्य चार घायल व्यक्तियों का अस्पताल में उपचार जारी है। मृतक के पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। वहीं बस चालक अर्जुन पुत्र भीम, निवासी राजपुर रोड जाखन, देहरादून (उम्र 28 वर्ष) की तबीयत खराब होने के कारण जिला अस्पताल कोरोनेशन में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

हादसे में घायल व्यक्ति:

  1. रतन कुमार पुत्र देवनाथ निवासी बलिया, उत्तर प्रदेश (उम्र 45 वर्ष)
  2. संजीत पुत्र बेचू साहनी निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार (उम्र 32 वर्ष)
  3. सुखराज साहनी पुत्र सरोवर साहनी निवासी दरभंगा, बिहार, हाल निवासी संजय कॉलोनी पटेलनगर (उम्र 59 वर्ष)
  4. मानसिंह निवासी अज्ञात

मृतक:

आहद पुत्र शान
निवासी राजीवनगर चमनपुरी, पटेलनगर, देहरादून
उम्र – 22 वर्ष

बस चालक:

अर्जुन पुत्र भीम
निवासी राजपुर रोड जाखन, देहरादून
उम्र – 28 वर्ष
बस संख्या – यूके-07-पीए-0287

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *