नई दिल्ली ,
नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah से शिष्टाचार भेंट कर प्रदेश के विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रदेश हित से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक के दौरान विकास कार्यों को गति प्रदान करने, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा प्रदेश के समग्र विकास से जुड़े विषयों पर सहयोग एवं सुझावों के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के हितों को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न पहलुओं पर सकारात्मक चर्चा हुई और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया।