काले की ढाल मारपीट प्रकरण में दून पुलिस की कार्रवाई

पर्यटकों से मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

ऋषिकेश ,

दून पुलिस ने कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ऋषिकेश क्षेत्र के काले की ढाल में पर्यटकों से मारपीट के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य नामजद एवं अज्ञात आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस के अनुसार 20 मई 2026 को सतवीर पुत्र देवा सिंह निवासी ग्राम बुच्ची, थाना पुंडरी, जिला कैथल (हरियाणा) ने कोतवाली ऋषिकेश में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वह अपने साथियों के साथ वाहन संख्या Hyundai Venue से ऋषिकेश घूमने आया था। इसी दौरान काले की ढाल क्षेत्र में एक महिला से हुई गलतफहमी के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई और कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की।

घटना में शिकायतकर्ता एवं उसके साथियों को चोटें आईं, जबकि उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर कोतवाली ऋषिकेश पुलिस की टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों से पूछताछ, सुरागरसी और मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपियों की पहचान की।

पुलिस ने शुक्रवार को भरत विहार ट्रक यूनियन पार्किंग क्षेत्र में दबिश देकर मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. अशोक थापा निवासी गली नंबर-02, काले की ढाल, आईडीपीएल, थाना ऋषिकेश
  2. नरेश कश्यप निवासी काले की ढाल, आईडीपीएल, थाना ऋषिकेश

पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है तथा जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *