देहरादून ,
उत्तराखंड में “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) उत्तराखंड की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद हरिद्वार के लंढौरा क्षेत्र से 18,000 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए हैं।
एसटीएफ के अनुसार बरामद कैप्सूल “Acetaminophen, Tramadol Hydrochloride & Dicyclomine Hydrochloride Capsules” श्रेणी की प्रतिबंधित नशीली दवाइयाँ हैं। बरामद माल की कीमत लाखों रुपये आंकी गई है। पुलिस ने पूरे माल को सील कर एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देशों के क्रम में की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह द्वारा राज्य में नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
एसटीएफ/ANTF टीम अब बरामद नशीली दवाओं के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस अवैध कारोबार से जुड़े गिरोह का जल्द खुलासा किया जाएगा।
बरामदगी
- 18,000 ट्रामाडोल कैप्सूल
- हीरो HF Deluxe मोटरसाइकिल (UK08AF5637)
कार्रवाई में शामिल टीम
- निरीक्षक भवानी शंकर पंत
- उपनिरीक्षक दीपक मेठाणी
- हेड कांस्टेबल देशराज
- कांस्टेबल प्रशांत चौहान
- कांस्टेबल दीपक नेगी
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने लोगों से नशे से दूर रहने और किसी भी प्रकार की नशा तस्करी की सूचना तुरंत पुलिस या एसटीएफ/ANTF को देने की अपील की है।