महंत रमन श्री प्रसाद गोस्वामी का निधन, 30 अप्रैल को हरिद्वार में अंतिम संस्कार

देहरादून ,

माँ भद्राकाली मंदिर एवं सहारनपुर स्थित माँ डाट काली (घाटे वाली) मनोकामना सिद्धपीठ मंदिर के महंत रमन श्री प्रसाद गोस्वामी का मंगलवार, 29 अप्रैल 2026 को निधन हो गया। उनके निधन से श्रद्धालुओं और अनुयायियों में गहरा शोक व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महंत जी की शवयात्रा 30 अप्रैल 2026 को उनके निवास स्थान महंत निवास, सुभाष नगर, देहरादून से प्रातः 10 बजे हरिद्वार के खरखरी घाट के लिए प्रस्थान करेगी। वहीं उनका अंतिम संस्कार विधि-विधान के साथ संपन्न किया जाएगा।

महंत रमन श्री प्रसाद गोस्वामी धार्मिक क्षेत्र में एक सम्मानित और श्रद्धेय व्यक्तित्व थे, जिनके सान्निध्य में अनेक श्रद्धालुओं ने आस्था और मार्गदर्शन पाया। उनके निधन से धार्मिक जगत में एक अपूरणीय क्षति मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *