देहरादून में कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी गायक Masoom Sharma पर केस दर्ज

देहरादून ,

डीएवी (पीजी) कॉलेज में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी गायक मासूम शर्मा पर मंच से अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगा है। इस मामले में थाना डालनवाला में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

बताया गया कि 11 अप्रैल 2026 को कॉलेज में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान, विधायक Umesh Sharma की मौजूदगी में गायक द्वारा कथित रूप से अश्लील एवं आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जिससे वहां मौजूद छात्र-छात्राओं और आम लोगों की भावनाएं आहत हुईं।

इस संबंध में छात्र प्रतिनिधि सत्यम शिवम (डीएवी पीजी कॉलेज) द्वारा थाना डालनवाला में लिखित शिकायत दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 63/2026 दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, गायक मासूम शर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 352, 79, 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

👉 पुलिस का कहना है कि विवेचना पूरी होने के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *