देहरादून ,
सूचना विभाग में कार्यरत पीआरडी कार्मिक विनोद प्रसाद लखेड़ा का आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से विभाग में शोक की लहर व्याप्त है।
श्री लखेड़ा वर्ष 2010 से सूचना विभाग में निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे थे। वर्तमान में वे विधानसभा स्थित मीडिया सेंटर में कार्यरत थे और अपने कर्तव्यनिष्ठ व सरल स्वभाव के लिए जाने जाते थे।
सूचना विभाग के अपर निदेशक आशीष कुमार त्रिपाठी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।
वहीं, प्रभारी मीडिया सेंटर विधानसभा मनोज कुमार श्रीवास्तव ने भी विनोद प्रसाद लखेड़ा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
🙏 ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।