देहरादून,
Pushkar Singh Dhami ने सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर उनके जोहड़ी, देहरादून स्थित आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने अधिकारियों को पूरे प्रदेश में ऑपरेशन प्रहार चलाकर अवांछित और हुड़दंग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
इस दौरान कार्यक्रम में Ganesh Joshi भी मौजूद रहे।
