ड्यूटी में अनुशासनहीनता पर उपनिरीक्षक निलंबित, एसएसपी देहरादून की कार्रवाई

देहरादून ,

देहरादून में ड्यूटी के दौरान पद की गरिमा के अनुरूप व्यवहार न करने पर एक उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 28 मार्च 2026 को थाना रायपुर क्षेत्र में एक पीआरडी कर्मी की आत्महत्या के मामले के चलते कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना डालनवाला से उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह को ड्यूटी पर तैनात किया गया था।

ड्यूटी के दौरान उनके द्वारा अनुचित व्यवहार किए जाने की शिकायत सामने आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *