रुद्रप्रयाग में उत्कृष्ट पुलिस कर्मियों को न्यायमूर्ति सिद्धार्थ शाह ने किया सम्मानित – uttarakhandawaaz.in

रुद्रप्रयाग में उत्कृष्ट पुलिस कर्मियों को न्यायमूर्ति सिद्धार्थ शाह ने किया सम्मानित

रुद्रप्रयाग ,

रुद्रप्रयाग जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। जिला न्यायालय सभागार में आयोजित ‘‘बहुउद्देशीय विधिक सेवा एवं जागरुकता शिविर’’ में माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड के न्यायमूर्ति एवं प्रशासनिक जज, रुद्रप्रयाग सिद्धार्थ शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान आम जनता को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही अपने कर्तव्यों का उत्कृष्ट निर्वहन करने वाले पुलिस विभाग एवं होमगार्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाले कार्मिकों में शामिल हैं:

  1. निरीक्षक मनोज नेगी, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग)
  2. मुख्य आरक्षी सुशील थपलियाल, कोतवाली रुद्रप्रयाग
  3. महिला मुख्य आरक्षी नीलम, कोर्ट मोहर्रिर, जिला न्यायालय रुद्रप्रयाग
  4. महिला आरक्षी सोनी राणा, यातायात कार्यालय रुद्रप्रयाग
  5. होमगार्ड देवेश कुमार, जिला कमाण्डेंट होमगार्ड कार्यालय रुद्रप्रयाग

इस अवसर पर न्यायमूर्ति सिद्धार्थ शाह ने सभी सम्मानित कार्मिकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भाव ही पुलिस विभाग की वास्तविक पहचान है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मान से अन्य कर्मचारियों में भी उत्साह और समर्पण की भावना को बढ़ावा मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *