देहरादून ,
पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून–पिथौरागढ़–देहरादून विमान सेवा का शुभारंभ किया। रामनवमी के शुभ अवसर पर शुरू हुई इस 42 सीटर विमान सेवा से अब दोनों शहरों के बीच का सफर मात्र एक घंटे में पूरा किया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सेवा न केवल आम लोगों के लिए सुविधाजनक है, बल्कि सामरिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि पहले हवाई यात्रा केवल सम्पन्न वर्ग तक सीमित मानी जाती थी, लेकिन आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आम नागरिक भी हवाई यात्रा कर पा रहा है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में शुरू की गई UDAN योजना के माध्यम से छोटे शहरों और दूरस्थ क्षेत्रों को हवाई नेटवर्क से जोड़ा गया है, जिससे सस्ती दरों पर हवाई सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने UDAN योजना 2.0 को मंजूरी दी है, जिसके तहत अगले 10 वर्षों में 29 हजार करोड़ रुपये के बजट से 100 नए हवाई अड्डे और 200 हेलीपैड विकसित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य के लिए हवाई सेवाएं जीवन रेखा बन चुकी हैं। इससे दूरदराज के क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और गंभीर मरीजों को त्वरित उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाना आसान हुआ है। वर्तमान में राज्य में UDAN योजना के तहत 26 हवाई मार्ग संचालित हो रहे हैं।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में शुरू की गई “उत्तराखंड एयर कनेक्टिविटी योजना” के अंतर्गत 6 हवाई मार्गों पर नियमित उड़ानें संचालित हो रही हैं। पिछले चार वर्षों में राज्य में हेलिपोर्ट की संख्या 2 से बढ़कर 12 और हेलीपैड की संख्या 60 से बढ़कर 118 हो गई है। उत्तराखंड को “बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोशन ऑफ एविएशन इकोसिस्टम” का राष्ट्रीय सम्मान भी मिल चुका है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस नई हवाई सेवा से पिथौरागढ़ की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और सीमांत क्षेत्रों का विकास तेज होगा। साथ ही, पिथौरागढ़–मुनस्यारी के बीच भी हेली सेवा शुरू की गई है।
उन्होंने जानकारी दी कि पिथौरागढ़ हवाई अड्डे के विकास पर 450 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके अलावा नैनी सैनी हवाई अड्डे के अधिग्रहण के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और उत्तराखंड सरकार के बीच एमओयू भी किया गया है, जिससे क्षेत्र को भविष्य में और अधिक लाभ मिलेगा।
Yo, Y888gameapk, got what you need. If you’re scouting for downloads, this is a decent enough spot. Grab what you need: y888gameapk