स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया नव्य भारत सेवा केंद्र का दौरा – uttarakhandawaaz.in

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया नव्य भारत सेवा केंद्र का दौरा

देहरादून ,

सुबोध उनियाल ने नव्य भारत फाउंडेशन द्वारा संचालित नव्य भारत सेवा केन्द्र (निःशुल्क फिजियोथेरेपी परामर्श व चैरिटेबल कलेक्शन सेंटर), बालावाला, देहरादून का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सामाजिक उत्थान के इस सराहनीय कार्य के लिए टीम एनबीएफ की प्रशंसा की।

मंत्री ने पिछले वर्ष एनबीएफ द्वारा अपने स्थापना दिवस पर आयोजित कारगिल विजय की रजत जयंती को समर्पित ‘श्री हरि कथामृत 2025’ के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने संस्था के सामाजिक योगदान को ऐतिहासिक बताते हुए इसके कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर एनबीएफ के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिरुद्ध उनियाल ने मंत्री को उनके नए दायित्व के लिए बधाई दी और कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। साथ ही उन्होंने मंत्री के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में एनबीएफ के प्रबंधक व ट्रस्टी खेमराज उनियाल, अजय उनियाल, पूर्व राज्यमंत्री कुलदीप बुटोला, विवेक उनियाल, प्रमिला, दिव्या, दिव्यांश, शताक्षी, डॉ. आंचल, सौरभ, मोहित सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *