हिंदू नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि पर मुख्यमंत्री धामी ने किया हवन-पूजन – uttarakhandawaaz.in

हिंदू नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि पर मुख्यमंत्री धामी ने किया हवन-पूजन

देहरादून ,

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर हिंदू नव संवत्सर और पावन चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने माँ आदिशक्ति भगवती एवं देवाधिदेव महादेव से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे और राज्य के हर नागरिक का जीवन खुशहाल बने।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदू नव संवत्सर और नवरात्रि जैसे पावन पर्व भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रतीक हैं, जो हमें सकारात्मक ऊर्जा, नई शुरुआत और आध्यात्मिक शक्ति का संदेश देते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों को इन पर्वों की शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की गई, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिकता और श्रद्धा का भाव देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने सभी के लिए मंगलमय भविष्य और राज्य की निरंतर उन्नति की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *