मुख्यमंत्री धामी ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

देहरादून ,

देहरादून स्थित लोक भवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों की जानकारी राज्यपाल को दी। दोनों के बीच प्रदेश के समग्र विकास, सुशासन और जनकल्याण से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में राज्य के विकास को गति देने और आम जनता तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *