दिल्ली आतंकी घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, रायवाला क्षेत्र में दुकान पर पुलिस की कार्रवाई
देहरादून
विगत दिनों दिल्ली में हुई ब्लास्ट की घटना और आतंकियों द्वारा सुरक्षा बलों की वर्दी पहनकर अन्य वारदातों को अंजाम दिए जाने की आशंका को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सुरक्षा बलों से जुड़ी वस्तुओं का विक्रय करने वाली दुकानों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश जारी किए गए थे।
इसी क्रम में रायवाला क्षेत्र में पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक दुकान से सेना की नई पैटर्न कम्बैट वर्दी का प्रतिबंधित कपड़ा बरामद किया गया, जिसे आम नागरिकों को बेचा जाना सख्त प्रतिबंधित है।
कपड़े की आपूर्ति पर कानूनी रोक
वर्ष 2022 में सेना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पहचान प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT) द्वारा अमेरिकी सेना की वर्दी की तर्ज पर डिजिटल डिसरप्टिव पैटर्न वाली वर्दी का अनावरण किया गया था। यह वर्दी केवल सैन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए अधिकृत की गई थी और किसी भी अन्य व्यक्ति को इसका विक्रय कानूनन निषिद्ध है।
दुकानदार पर मामला दर्ज
प्रतिबंधित कपड़ा मिलने पर दुकान स्वामी बंजरग सिंह राठौर, निवासी हनुमान चौक रायवाला (मूल निवासी ग्राम माड़पुरा, तहसील किमसार) के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस ने 35(3) BNSS का नोटिस तामील कर वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ की।
दून पुलिस की कड़ी चेतावनी
“प्रतिबंधित व संवेदनशील वस्तुओं का क्रय-विक्रय कर राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
मुख्य बिंदु
-
सुरक्षा बलों की सामग्री बेचने वाली दुकानों की सघन चेकिंग
-
रायवाला की दुकान से प्रतिबंधित सैन्य वर्दी का कपड़ा बरामद
-
दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज, कानूनी कार्रवाई जारी
-
दून पुलिस का अलर्ट—राष्ट्र सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं