चेहल्लुम जुलूस को लेकर दून पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक डायवर्जन प्लान, 4 अगस्त को घर से निकलने से पहले देखें रूट

देहरादून ,

चेहलुम के जुलूस के मद्देनज़र दून पुलिस ने मंगलवार, 4 अगस्त के लिए विशेष यातायात डायवर्जन प्लान जारी किया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले निर्धारित रूट प्लान की जानकारी अवश्य लें, ताकि अनावश्यक जाम और असुविधा से बचा जा सके।

दोपहर 2 बजे से जुलूस के दौरान विभिन्न मार्गों पर यातायात को चरणबद्ध तरीके से डायवर्ट किया जाएगा।

प्रमुख डायवर्जन व्यवस्था

  • 3 नंबर विक्रम को रेसकोर्स चौक से वापस रेसकोर्स पीएनबी तिराहा–आराघर टी-जंक्शन की ओर भेजा जाएगा।
  • 5 एवं 8 नंबर विक्रम रेलवे गेट से वापस लौटेंगे।
  • 2 नंबर विक्रम, सिटी बस एवं व्यावसायिक वाहन सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस किए जाएंगे।
  • प्रेमनगर एवं कैंट रूट के विक्रम बिंदाल पुल से वापस भेजे जाएंगे।

जुलूस के दौरान इन मार्गों पर रहेगा बदलाव

  • जुलूस के करनपुर से शुरू होने पर यूकेलिप्टिस चौक से सर्वे चौक और बेनी बाजार की ओर आने वाले वाहनों को कुछ समय के लिए घंटाघर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। आराघर चौक और क्रॉस रोड से भी यातायात डायवर्ट रहेगा।
  • सर्वे चौक से रोजगार तिराहे की ओर जुलूस बढ़ने पर सर्वे चौक से लैंसडाउन चौक जाने वाले वाहनों को क्रॉस रोड की ओर भेजा जाएगा, जबकि मनोज क्लीनिक से कॉन्वेंट तिराहे की ओर यातायात बंद रहेगा।
  • कनक चौक से रोजगार तिराहा जाने वाले वाहनों को पैसिफिक तिराहे से सुभाष रोड होते हुए बेनी बाजार की ओर भेजा जाएगा।
  • लैंसडाउन चौक पहुंचने से पहले बुद्धा चौक और दर्शनलाल चौक से किसी भी वाहन को लैंसडाउन चौक की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
  • जुलूस के दर्शनलाल चौक की ओर बढ़ने से पहले तहसील चौक से सभी वाहनों को दून चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • ओरिएंट चौक से घंटाघर आने वाले वाहनों को कनक चौक की ओर तथा घंटाघर से दर्शनलाल चौक जाने वाले वाहनों को ओरिएंट चौक की ओर भेजा जाएगा।
  • बुद्धा चौक से दर्शनलाल चौक की ओर यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
  • तहसील चौक पहुंचने से पहले प्रिंस चौक से आने वाले वाहनों को द्रोण होटल कट और आईजी कट होते हुए दून चौक की ओर भेजा जाएगा।
  • दून चौक से तहसील चौक की ओर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी।

दून पुलिस ने बताया कि जुलूस के गुजरने के बाद संबंधित मार्गों पर यातायात की स्थिति का आकलन कर चरणबद्ध तरीके से डायवर्जन हटाकर यातायात सामान्य किया जाएगा। पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *