देहरादून में सघन एनीमिया रोकथाम एवं पोषण सुदृढ़ीकरण अभियान शुरू – uttarakhandawaaz.in

देहरादून में सघन एनीमिया रोकथाम एवं पोषण सुदृढ़ीकरण अभियान शुरू

देहरादून ,

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने जनपद में सघन एनीमिया रोकथाम एवं पोषण सुदृढ़ीकरण अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान 7 मार्च से 7 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा।

अभियान के तहत एनीमिया से ग्रसित मरीजों, गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं तथा 6 से 59 माह आयु के बच्चों को आयरन फोलिक एसिड की गोलियां और सिरप निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को उच्च चिकित्सा संस्थानों में निःशुल्क उपचार के लिए संदर्भित भी किया जाएगा।

अभियान के अंतर्गत एएनएम और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में एनीमिया से प्रभावित महिलाओं और बच्चों की पहचान करेंगे। वहीं आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा समुदाय स्तर पर जागरूकता फैलाने का कार्य किया जाएगा।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनएचएम डॉ. बिमलेश जोशी ने बताया कि अभियान के तहत जनपद में 1,85,024 से अधिक बच्चों को आईएफए सिरप देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जबकि 29,532 गर्भवती महिलाओं और 17,719 स्तनपान कराने वाली महिलाओं को आयरन फोलिक एसिड की खुराक दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *