पहले ही दिन 1.24 लाख श्रद्धालुओं ने किया ऑनलाइन पंजीकरण, केदारनाथ के लिए सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन

देहरादून ,

उत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की शुरुआत होते ही श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। पहले ही दिन कुल 1.24 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें सबसे अधिक पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए किए गए।

पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बताया कि इस वर्ष चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होगी। यात्रा के तहत 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम और 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

धामवार पंजीकरण आंकड़े

पहले दिन अलग-अलग धामों के लिए पंजीकरण इस प्रकार रहे:

  • केदारनाथ धाम – 42,405

  • बदरीनाथ धाम – 36,580

  • गंगोत्री धाम – 22,764

  • यमुनोत्री धाम – 22,340

पंजीकरण प्रक्रिया सुबह 7 बजे से पर्यटन विभाग की वेबसाइट और मोबाइल एप के माध्यम से शुरू हुई।

पंजीकरण अनिवार्य

चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। यात्री पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in और मोबाइल ऐप Tourist Care Uttarakhand के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

ऑफलाइन पंजीकरण भी होगा

ऑनलाइन पंजीकरण के अलावा 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी शुरू की जाएगी। इसके लिए निम्न स्थानों पर काउंटर खोले जाएंगे:

  • ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप

  • ऋषिकुल मैदान, हरिद्वार

  • विकासनगर

भारतीय श्रद्धालु आधार कार्ड के माध्यम से पंजीकरण करेंगे, जबकि विदेशी श्रद्धालुओं के लिए ई-मेल आईडी से पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यात्रियों की सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 0135-1364 पर 24 घंटे सेवा भी उपलब्ध रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *