देहरादून ,
उत्तराखंड के ऐतिहासिक श्री झंडा मेले के शुभ अवसर पर श्री महंत इंद्रेश अस्पताल ब्लड बैंक के तत्वावधान में श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा चार दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सज्जाद गद्दीनशीन श्री महंत देवेंद्र दास महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया।
रक्तदान शिविर में पहले दिन 124 यूनिट रक्तदान किया गया। इस दौरान पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा सहित कई स्थानों से आई संगत ने बढ़-चढ़कर रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान दिया।
कार्यक्रम के दौरान महंत देवेंद्र दास महाराज ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और यह जरूरतमंदों के जीवन को बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील भी की।
शिविर में सेवाएं दे रहे ब्लड बैंक के अमित चंद्रा, मोहित चावला और उनकी टीम के साथ ही श्री महाकाल सेवा समिति के संरक्षक एवं सुप्रसिद्ध कथा व्यास सुभाष जोशी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रोशन राणा, बालकृष्ण शर्मा, गौरव जैन, विनय प्रजापति, राहुल माटा, हिमांशु कोटनाला, कृतिका राणा सहित अन्य सदस्यों ने भी अपनी सेवाएं प्रदान कीं।