देहरादून ,
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को परेड ग्राउंड, देहरादून में महिला एथलेटिक्स एवं फन एक्टिविटी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता सुबह 7 बजे से शुरू होगी।
यह आयोजन Ministry of Youth Affairs and Sports की इकाई MY Bharat देहरादून और Sports Authority of India (साईं) के सहयोग से कराया जा रहा है।
तीन आयु वर्ग में होंगी प्रतियोगिताएं
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के लिए तीन आयु वर्ग निर्धारित किए गए हैं:
-
13 वर्ष तक
-
13 से 18 वर्ष
-
18 वर्ष से अधिक
प्रत्येक आयु वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ आयोजित की जाएगी। इसके अलावा फन एक्टिविटी के तहत रस्साकशी प्रतियोगिता भी होगी। सभी स्पर्धाओं के विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।
उपनिदेशक माय भारत देहरादून मोनिका नांदल ने बताया कि प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इच्छुक प्रतिभागी mybharat.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।
आयोजकों ने सभी महिलाओं और बालिकाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खेल, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के संदेश के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने की अपील की है।