हरिद्वार ,
Amit Shah आगामी 7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में आयोजित विभिन्न प्रदर्शनों का अवलोकन करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।
इस अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री, Pushkar Singh Dhami के नेतृत्व में पिछले चार वर्षों में उत्तराखंड में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण निर्णयों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का निरीक्षण करेंगे। प्रदर्शनी में बुनियादी ढांचे के विकास, सड़क और संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, शिक्षा में सुधार, निवेश प्रोत्साहन, पर्यटन विकास, धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण तथा सीमांत क्षेत्रों के विकास से जुड़े कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा।
इसके साथ ही सुशासन, पारदर्शिता और नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में किए गए प्रयासों को भी रेखांकित किया जाएगा।
7 से 9 मार्च तक “न्याय संहिता” पर राज्यस्तरीय प्रदर्शनी
बैरागी कैंप में 7 से 9 मार्च 2026 तक “न्याय संहिता” विषय पर राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य भारत सरकार द्वारा लागू किए गए नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और जनजागरूकता को बढ़ावा देना है।
प्रदर्शनी में Bharatiya Nyaya Sanhita, Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita तथा Bharatiya Sakshya Adhiniyam की प्रमुख विशेषताओं को सरल और प्रभावी माध्यमों से प्रस्तुत किया जाएगा।
इनमें समयबद्ध जांच और आरोप-पत्र की अनिवार्यता, शून्य प्राथमिकी और ई-एफआईआर की व्यवस्था, सात वर्ष से अधिक दंडनीय अपराधों में अनिवार्य फॉरेंसिक जांच, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल साक्ष्यों की वैधता, महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों के लिए सख्त प्रावधान, संगठित अपराध, साइबर अपराध और आतंकवाद से जुड़े स्पष्ट दंड प्रावधान, पीड़ित प्रतिकर योजना तथा संपत्ति की शीघ्र वापसी जैसी व्यवस्थाओं को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा।
प्रदर्शनी के दौरान नाट्य प्रस्तुतियां, मॉडल केस स्टडी, डिजिटल डिस्प्ले और जनसंवाद सत्रों के माध्यम से त्वरित न्याय, वैज्ञानिक जांच और नागरिक सुविधा की अवधारणा को सहज तरीके से समझाया जाएगा।