दून अस्पताल में भर्ती मरीज के लिए आरक्षी शाहनवाज ने 84वीं बार किया रक्तदान

देहरादून,

मानवता की मिसाल पेश करते हुए Dehradun Police के एक जवान ने फिर जरूरतमंद की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।

व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचना मिली कि Doon Hospital में उपचाराधीन एक मरीज को ऑपरेशन के लिए तत्काल रक्त की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही एसएसपी कार्यालय देहरादून में नियुक्त आरक्षी शाहनवाज अहमद अस्पताल पहुंचे और अपना रोजा तोड़कर रक्तदान किया।

आरक्षी शाहनवाज अब तक 84वीं बार रक्तदान कर चुके हैं। इससे पहले भी वे दो बार रोजा तोड़कर जरूरतमंदों की सहायता कर चुके हैं। उनके इस सराहनीय कदम से मरीज के परिजनों ने राहत की सांस ली और समय पर मदद मिलने के लिए उत्तराखंड पुलिस का आभार जताया।

गौरतलब है कि आरक्षी शाहनवाज अहमद इससे पूर्व 83 बार रक्तदान कर मानव सेवा का उदाहरण प्रस्तुत कर चुके हैं। उनका यह निरंतर प्रयास पुलिस सेवा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *