ग्राम समोली में बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों ग्रामीणों को मिला लाभ

देहरादून।
गुरूवार को विकासखण्ड रायपुर के अंतर्गत ग्राम समोली में एक बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग देहरादून की टीम द्वारा स्थानीय नागरिकों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इस दौरान मरीजों एवं लाभार्थियों को निःशुल्क ओपीडी सेवाएं तथा स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

शिविर में जनपद देहरादून के प्रभारी मंत्री श्री सुबोध उनियाल, प्रभारी सचिव श्री मीनाक्षी सुंदरम, क्षेत्रीय विधायक श्री उमेश शर्मा काउ, जिलाधिकारी सविन बंसल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा, सीएचसी रायपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रताप रावत, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिमलेश जोशी, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक उमेश सिरसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी गई तथा मौके पर ही जांच एवं परामर्श उपलब्ध कराया गया। शिविर में दी गई प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं इस प्रकार रहीं—

  • स्त्री रोग जांच – 32

  • गैर संचारी रोग जांच – 87

  • बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम स्क्रीनिंग – 200

  • परिवार नियोजन परामर्श – 30

  • आयुष्मान कार्ड – 30

  • दिव्यांग प्रमाण पत्र – 04

  • टीबी जांच – 14

  • रक्त जांच – 11

  • किशोर स्वास्थ्य परामर्श – 22

अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना तथा पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाना है। ग्रामीणों ने शिविर की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *