देहरादून,
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, देहरादून में एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यशाला के दौरान कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जागरूक मतदाता शपथ ली और निष्पक्ष, निर्भीक तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वंदना सेमवाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नवीन चंद्र जोशी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अरुणा नेगी, प्रशासनिक अधिकारी कांति शर्मा, फार्मेसी अधिकारी उत्तम सिंह बिष्ट, वेद प्रकाश रतूड़ी सहित कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि एक जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की नींव होता है।