हरिद्वार ,
बसंत पंचमी स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा व्यापक यातायात योजना लागू की गई है। दिनांक 22 जनवरी 2026 की रात्रि 12 बजे से स्नान पर्व की समाप्ति तक हरिद्वार शहर क्षेत्र में सभी भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यातायात का दबाव बढ़ने पर भारी वाहनों को बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा।
प्रशासन द्वारा जारी यातायात योजना के अनुसार चीला मार्ग को ऋषिकेश से केवल एक्जिट मार्ग के रूप में प्रयोग किया जाएगा। चंडी चौक पर यातायात का दबाव बढ़ने की स्थिति में 4.2 डायवर्जन से वन-वे व्यवस्था लागू की जाएगी। वहीं सामान्य यातायात को गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए शंकराचार्य चौक की ओर भेजा जाएगा, जिससे शहर में वाहनों की गति नियंत्रित रह सके।
टोल प्लाजा पर वाहनों की एक्जिट का दबाव बढ़ने पर नहर पटरी मार्ग का प्रयोग किया जाएगा। देहरादून और ऋषिकेश जाने वाली प्राइवेट बसों को आवश्यकता पड़ने पर मोहंड मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।
🚦 बसंत पंचमी स्नान पर्व (23.01.2026) हेतु प्रमुख यातायात व्यवस्था:
1. दिल्ली–मेरठ–मुजफ्फरनगर–पंजाब से हरिद्वार आने वाले वाहन
रूट: नारसन–मंगलौर–कोर कॉलेज–ख्याति ढाबा–गुरुकुल कांगड़ी–शंकराचार्य चौक
पार्किंग: अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू
अत्यधिक दबाव पर वैकल्पिक रूट:
नारसन–मंगलौर–नगलाइमरती–लक्सर–फेरूपुर–जगजीतपुर–एसएम तिराहा
पार्किंग: बैरागी कैंप
2. दिल्ली/पंजाब/हरियाणा से अत्यधिक दबाव पर डायवर्जन
रूट: सहारनपुर–मंडावर–भगवानपुर–अब्दुल कलाम चौक–लक्सर–जगजीतपुर
पार्किंग: बैरागी कैंप
3. मुरादाबाद/नजीबाबाद से हरिद्वार (स्नानार्थ)
-
छोटे वाहन: नजीबाबाद–चिड़ियापुर–श्यामपुर–चंडी चौकी–चंडी चौक
पार्किंग: दीनदयाल, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू -
बड़े वाहन: 4.2 डायवर्जन
पार्किंग: गौरीशंकर, नीलधारा
4. देहरादून/ऋषिकेश से हरिद्वार
रूट: नेपाली फार्म–रायवाला–हरिद्वार
पार्किंग: लालजीवाला, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू
5. चारधाम/देहरादून–ऋषिकेश से दिल्ली–मेरठ जाने वाले वाहन
रूट: चंडी चौक से NH-344
6. देहरादून/ऋषिकेश से नजीबाबाद
रूट: चंडी चौक–श्यामपुर–नजीबाबाद
7. प्राइवेट बसों का रूट (दिल्ली/पंजाब/हरियाणा से)
रूट: नारसन–मंगलौर–लक्सर–जगजीतपुर
पार्किंग: बैरागी कैंप
8. दिल्ली/पंजाब/हरियाणा से देहरादून/ऋषिकेश
रूट: नारसन–मंगलौर–मंडावर–मोहंड
🛺 ऑटो/विक्रम डायवर्जन व्यवस्था:
-
देहरादून/ऋषिकेश की ओर से आने वाले ऑटो/विक्रम जयराम मोड़ तक ही आएंगे।
-
ज्वालापुर, बीएचईएल व कनखल क्षेत्रों के लिए अलग-अलग डायवर्जन रूट निर्धारित किए गए हैं।
-
ललतारा पुल से शिवमूर्ति तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित यातायात योजना का पालन करें, सहयोग बनाए रखें और स्नान पर्व को शांतिपूर्ण व सुरक्षित रूप से संपन्न कराने में मदद करें।