सार्वजनिक स्थान पर मारपीट व हुड़दंग करने वालों को दून पुलिस ने सिखाया कानून का सबक – uttarakhandawaaz.in

सार्वजनिक स्थान पर मारपीट व हुड़दंग करने वालों को दून पुलिस ने सिखाया कानून का सबक

युवक व उसके साथियों पर हमला करने वाले 05 अभियुक्त गिरफ्तार
गिरफ्तार सभी अभियुक्त निजी शिक्षण संस्थान के छात्र, मामूली कहासुनी में की थी मारपीट

देहरादून ,
सार्वजनिक स्थान पर मारपीट व हुड़दंग करने वालों के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मामूली कहासुनी के चलते युवक और उसके दोस्तों पर लाठी-डंडों से हमला करने के मामले में थाना सेलाकुई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल थाना सेलाकुई में वादी श्री नीरज अधिकारी पुत्र रघुवीर अधिकारी, निवासी काशीपुर (उधम सिंह नगर), हाल निवासी निगम रोड सेलाकुई द्वारा लिखित तहरीर दी गई। तहरीर में बताया गया कि कबीर, आयुष व अभिजीत नामक व्यक्तियों सहित अन्य ने मामूली बात को लेकर उनके तथा उनके दोस्तों पर लाठी-डंडों से हमला कर मारपीट की।

तहरीर के आधार पर थाना सेलाकुई में मु0अ0सं0 09/2026 अंतर्गत धारा 115(2)/35(3)/118(1)/3(5)/333 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सेलाकुई पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्त एक निजी शिक्षण संस्थान के छात्र हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित शिक्षण संस्थान से भी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई हेतु पत्राचार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

  1. आयुष पुत्र ओंकार, निवासी बनारस (उ.प्र.), उम्र 20 वर्ष

  2. अर्चित राय पुत्र सुशील राय, निवासी सारनाथ वाराणसी, उम्र 20 वर्ष

  3. तुभ्यम जैन पुत्र चिराग जैन, निवासी इंदौर, उम्र 20 वर्ष

  4. वात्सल्य झा पुत्र सुबोध कुमार, निवासी गुरुग्राम (हरियाणा), उम्र 21 वर्ष

  5. कबीर राज सिंह पुत्र राजेश सिंह, निवासी बंजारा गली सेलाकुई, उम्र 18 वर्ष

दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक शांति भंग करने और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *