देहरादून,
पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त मुख्य आरक्षी श्री दिनेश सिंह नेगी का आज उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थे और महंत इंद्रेश अस्पताल, देहरादून में भर्ती थे, जहाँ उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
इस दुखद घटना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतृप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
दिवंगत मुख्य आरक्षी दिनेश सिंह नेगी मूल रूप से जनपद पौड़ी गढ़वाल के निवासी थे। उनके परिवार में पत्नी सहित तीन बच्चे—दो पुत्रियाँ एवं एक पुत्र—हैं। वे वर्तमान में अपने परिवार के साथ देहरादून में निवासरत थे। श्री नेगी दिनांक 22 दिसंबर 2025 से उपचार हेतु महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती थे।
दिनेश सिंह नेगी ने वर्ष 2001 में आरक्षी के पद पर पुलिस विभाग में सेवा प्रारंभ की थी। अपने कर्तव्यनिष्ठ एवं अनुशासित सेवाकाल के दौरान उन्होंने वर्ष 2022 में मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नति प्राप्त की। उनके आकस्मिक निधन से पुलिस विभाग को अपूरणीय क्षति पहुँची है।
FortuneTiger4 is really fun to play, the rewards are pretty good; I have never played anything like this; you should try it! fortunetiger4