चाकू लगने से घायल युवक ने तोड़ा दम, हत्यारोपी गिरफ्तार

हरिद्वार ,

चाकू से घायल हुए युवक की मौत के बाद रानीपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास के मामले को हत्या में तब्दील कर दिया है। पुलिस ने हत्यारोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी ने शुक्रवार को लेनदेन को लेकर रानीपुर क्षेत्र स्थित बेरियर नम्बर 06 के पास युवक को चाकू मार कर घायल कर दिया था। जिसको हॉयर सेंटर ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गयी थी। कोतावली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस की बीते दिन सूचना मिली कि बेरियर नम्बर 06 स्थित टैम्पो स्टैण्ड पर एक व्यक्ति ने युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए निजी हॉस्पिटल भेज कर आरोपी को दबोच लिया। जिसकी निशानदेही से पुलिस ने चाकू को बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम सुनील तोमर पुत्र पाल्लू तोमर नि. ग्राम घासीपुरा थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर हाल निवासी ब्रह्मपुरी रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार बताया। जबकि घायल की पहचान नवाब ऊर्फ भूरा के तौर पर हुई। हॉस्पिटल में घायल की हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसको हॉयर सेंटर रफेर कर दिया, जिसकी रास्ते में ही मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास के मामले का हत्या में तब्दील कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *